आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष डा.नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सीएम को संबंधित मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा को सौंपा। जिलाध्यक्ष डा.नरेंद्र कुमार ने बताया कि समान कार्य, समान वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ और स्थायीकरण की मांग सरकार से लंबे समय से चल रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को सरकार अनदेखा कर रही है। जनपद में करीब 15 सौ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी एनएचएम के तहत आउटसोर्सिंग पर मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी और ...