आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठूठिया गांव में संदिग्ध दशा में फूड प्वॉयजनिंग से छात्रा की मौत और तीन लोगों के बीमार होने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को दूसरे दिनभर लोगों की जांच की। घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवाएं वितरित की गईं। गांव निवासी हीरालाल राम की पुत्री की संदिग्ध दशा में फूड प्वायजनिंग की शिकायत के बाद मौत हो गई थी। परिवार की तीन अन्य महिलाएं भी बीमार हो गई थीं। सूचना मिलने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. जैनेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ठूठियां गांव में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे उन्होंने बताया...