Azamgarh News: स्वामियों से पांच लाख रुपये बकाया कराया जमा
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। परिवहन विभाग की ओर से बकाया वाहन कर की वसूली के लिए 29 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कर बकाया मिलने पर 24 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों को बंद कराया गया। एआरटीओ अतुल यादव ने बताया कि विशेष अभियान के तहत वाहन स्वामियों को बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान कुल पांच लाख रुपये का कर जमा कराया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 53 वाहनों का कटा चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.