Azamgarh News: स्वाइन फ्लू को लेकर नहीं बरती जा रही सतर्कता
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। स्वाइन फ्लू को लेकर जनपद में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। मॉस्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जनपद में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। अस्पताल स्वाइन फ्लू से निपटने का दावा कर रहे हैं। राजकीय मेडिकल कालेज, मंडलीय अस्पताल से लेकर 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक भीड़ जुट रही है। राजकीय मेडिक कालेज में ओपीडी 2500 के पास पहुंच गई है। अतारौलिया संयुक्त अस्पताल में ओपीडी एक हजार के आस-पास पहुच गई। ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.