आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़। खेल निदेशालय जिला प्रशासन के समन्वय से हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की क्रास कंट्री रेस का आयोजन शनिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। बालक वर्ग की रेस स्टेडियम से प्रारंभ होकर करतालपुर से भंवरनाथ चौराहे से किशुनदासपुर रोड होते हुए वापस होते हुए स्टेडियम गेट पर आकर समाप्त होगा। बालिका वर्ग की रेस सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर करतालपुर से होते हुए भंवरनाथ चौराहे से वापस होते हुए स्टेडियम गेट पर आकर समाप्त होगी। इच्छुक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस क्रास कंट्री रेस में प्रतिभाग करने हेतु अपना नि:शुल्क पंजीकरण दिनांक 14 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय में करा सकते है। यह भी पढ़ें- Agra News: सिविल सर्विसेज...