Azamgarh News: स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल परिसर की हुई सफाई
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के देख रेख में शुक्रवार को एकरामपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक स्कूल पर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई किये। घास की कटाई के साथ स्कूल परिसर में लगे कूड़ा कचरा को हटाकर दवा का छिड़काव किये। इस दौरान संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरुक भी किये। साफ-सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया,अभय चौहान, मनोरमा समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.