आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने शनिवार को मेंहनगर पीएचसी और जिगनी सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर के साथ कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की संस्तुति की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिगनी में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान डॉ. अखिलेश, मृत्युंजय पांडेय, लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, डेंटल हाइजीनिस्ट अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचे। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़े...