आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अमृत भारत योजना के तहत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए काम तेजी से कराया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अभी तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, एस्केलेटर के स्थान पर अब तीन प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाई जाएंगी। जिससे वृद्धजनों, दिव्यांगों और महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। अमृत भारत योजना में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को भी चयनित किया गया है। स्टेशन के विकास कार्यों का छह अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में 27.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी। कार्यदायी संस्था को दिसंबर 2024 तक काम पूरा करना था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर फरवरी 2027 कर दी गई। इसके साथ ही कुछ कार्यों में परिवर्तन कर लागत की राशि बढ़ाकर 33.60 करोड़ रुप...