आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिंदूरी (निजामुद्दीन पट्टी) गांव के पास बुधवार की शाम करीब 25 छात्रों को लेकर लौट रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में वैन में सवार चार छात्र और एक शिक्षिका घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव किया। दुर्घटना के बाद बच्चे बदहवास हो गए थे। क्रेन की मदद से स्कूल वैन को बाहर निकाला गया। सरायमीर क्षेत्र के नेमत नगर स्थित इकरा पब्लिक स्कूल बुधवार को ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी होने के बाद भी खुला हुआ था। बुधवार को स्कूल वैन लगभग 25 बच्चों को लेकर सिकरौर सहबरी, डेमरी मखदूमपुर, सिंदूरी, निजामुद्दीनपट्टी सहित अन्य गांव के बच्चों को लेकर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। सिंदूरी गांव के ...