Azamgarh News: सोशल मीडिया पर राजनैतिक पोस्ट पर टिप्पणी करने पर मिली धमकी
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता।नगर कोतवाली के पठखौली में सोशल मीडिया पर वायरल राजनैतिक पोस्ट पर टिप्पणी करने पर कुछ लोगों ने युवक को धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पठखौली गांव निवासी दुर्गेश सिंह ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त की रात में सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी। पोस्ट राहुल गांधी के कुछ बयानों से संबंधित था। पीड़ित ने एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक टिप्पणी पोस्ट की। जिससे बाद उसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से धमकाने वाले, अभद्र और डराने वाले संदेश मिलने लगे। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पोस्ट हटाते हुए माफी मांग ली। दुर्गेश सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ नंबर से उसे फोन कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.