Azamgarh News: सील क्लीनिक का किया जा रहा था संचालन, हुई कार्रवाई
आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय में बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित 'मां सर्वेश्वरी क्लीनिक' को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस अस्पताल को पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग ने सील किया था। सील तोड़कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. एनआ वर्मा ने बताया कि रानी की सराय क्षेत्र में मां सर्वेश्वरी क्लीनिक पर पूर्व में कार्रवाई करते हुए सील किया गया था। शिकायत मिली कि क्लीनिक का सील तोड़कर डॉ.अंगद पाल अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानी की सराय पीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी सहित तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए गए थे। टीम बुधवार को मां सर्वेश्वरी क्लीनिक पहुंची तो संचालक डॉ. अंगद पाल मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.