आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: मेंहनगर। कस्बा स्थित सेंट जॉंस स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यालय सभागार में आयोजित अभिभावक गोष्ठी में संस्था की प्रबंधक मीता यादव ने कहा कि विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना रहा है। विद्यार्थियों को सीबीएसई की शिक्षा के लिए दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेशचंद्र पांडेय, मजीद खान, प्रदीप सिंह, प्रधान रामाश्रय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस दीपक सिंह, इरफान अहमद सभासद, फैजान अहमद, मुकुटधारी यदव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सेंट जॉन स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता ग्रामीणों में...