आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह सितंबर की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 93.70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में विकास एवं राजस्व से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण, बेहतर मॉनिटरिंग तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय का परिणाम है।सितंबर माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने विकास रैंकिंग में 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान, जबकि राजस्व रैंकिंग में 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। विकास एवं राजस्व दोनों क्षेत्रों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर जनपद को ओवरऑल रैंकिंग में 93.70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश...