Azamgarh News: सिकहुला में 19 साल बाद भी नहीं बन सका 40 बेड का अस्पताल
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मिर्जापुर ब्लाक के सिकहुला गांव में 40 बेड के अस्पताल का निर्माण 19 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद भी अभी तक 80 प्रतिशत ही काम हुआ है। मिर्जापुर ब्लाक के सिकहुला गांव में वर्ष 2007 में ढाई करोड़ रुपये से 40 बेड के अस्पताल के निर्माण की मंजूरी मिली थी। समय से बजट मिलने पर इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद उन्हें उपचार के लिए भटकना नहीं होगा। जरूरतमंदों को उनके पास के अस्पताल में बेहतर उपचार मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ ही दिन बाद अनियतिता मिलने पर एसआईटी जांच शुरू हो गई। करीब 16 साल तक जांच प्रक्रिया लटकी रही। एसआईटी की जांच पूरी होने पर बजट के अभाव में काम बंद रहा। इस दौरान नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.