आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता । देवों के देव महादेव की भक्ति के माह सावन का पहले दिन गुरुवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। सभी शिवालयों में सुरक्षा के लिए वालेंटियरों के साथ पुलिस तैनाती रही। जबकि प्रमुख शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरे से अराजकतत्वों पर निगरानी भी की जा रही है।सावन माह में भगवान शिव के अराध्य का बड़ा महत्व है। इसका वर्णन शिव महापुराणों में भी किया गया है। पूरे सावन माह में शिव की पूजा-अर्चन के साथ ही जलाभिषेक होता है। कथा-पूजन, हरिकीर्तन के अलावा रूद्राभिषेक भी श्रद्धालु करते हैं। सावन के पहले दिन शिवालयों पर पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का आने का क्रम अलसुबह से ही शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पूजा को लेकर जिले के सभी श...