Azamgarh News: सामूहिक विवाह समारोह तीन नवंबर को
आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह तीन नवंबर को आयोजित किया जाएगा। शासन की तरफ से जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 1588 के सापेक्ष अब तक 1255 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। शेष 333 जोड़ों का सामूहिक विवाह तीन नवंबर को कराया जाएगा। उपलब्ध आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र जोड़ों का सत्यापन एवं आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.