आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना की पुलिस ने पटना से साइबर फ्राड करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सरगाना को पकड़ा है। वह फ्री में मूवी, वेबसीरीज डाउनलोड करने का लालच देता था। एपीके फाइल भेजकर ठगी करता था। उसके पास से एक लैपटाप, पांच मोबाइल तीन आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि सामान बरामद हुए। पकड़ा गया गिरोह का सरगना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर त्योहारों के अवसर पर फ्री मूवी, वेबसीरीज डाउनलोड करने का प्रलोभन देकर एक एपीके फाइल अपलोड कराता था। फाइल पर क्लिक करते ही लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खातों से धनराशि म्यूल खातों में स्थानांतरित कर देता था। इसके साथ ही मोबाइल के माध्यम से कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर जनसेवा केंद्रों पर उनका प्रयोग करते हुए ठगी की धनराशि नकद निकाली जाती थी। पुलिस ने गिरोह के सरगना ...