आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड पवई के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सुम्हाडीह के सामने जलजमाव होने से किसानों को खाद लेने में समस्या हो गई है। इस समित में एक दर्जन ग्राम सभा संबद्ध है, जिसमें बारह सौ से अधिक किसान सदस्य हैं। जलजमाव के चलते समिति पर किसान खाद लेने आते हैं। हल्की हल्की बारिश में इस समिति के सामने जल भराव हो जाने से किसान परेशान हैं। साधन सहकारी समिति के परिसर में जलजमाव होने से किसानों को यूरिया लेने में परेशानी हो रही है। किसान अपने साधन को सड़क पर खड़ा कर रहे है। सिर पर यूरिया की बोरी लेकर पानी से भरे मैदान से होकर जाने को विवश हैं। परिसर में करीब तीन फीट पानी लगा हुआ है। हल्की बारिश में भी यहां पर जलजमाव हो जा रहा है। यूरिया ले जाते समय गिरने का और यूरिया भीग जाने पर खराब ...