Azamgarh News: साथियों के साथ पोखरी में नहाने गया बालक डूबा, मौत
आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानकाह गांव में मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे पोखरी से बरामद किया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी 12 वर्षीय आदर्श पुत्र गुल्लू राम कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार को वह गांव के तीन-चार साथियों के साथ नहाने के लिए घर से करीब 300 मीटर दूर पोखरी गया था। आदर्श और एक बालक पोखरी में नहाने लगे। अन्य बालक पोखरी के किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान आदर्श गहरे पानी में चला गया। उसके साथ नहा रहे बालक ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। आदर्श गहरे पानी में डूब गया। यह देख साथ गए बालक शोर मचाने लगे। इस पर गांव के लोग भागकर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.