Azamgarh News: सात हजार युवाओं को सीएम युवा उद्यमी योजना में स्वीकृत हुआ ऋण
आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में मंडल स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देना रहा। मेगा क्रेडिट कैंप में मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के 250 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 10 करोड़ रुपये के स्वीकृत ऋण के डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को अपने नए उद्यम स्थापित करने और संचालित व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.