आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने साइबर फ्राड के 50 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराया है। रामगढ़ निवासी सविता के बैंक खाता से एक साल पूर्व 50 हजार रुपये का साइबर फ्राड हो गया था। पीड़िता ने टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रुपये को होल्ड करा दिया था। पीड़िता के बैंक खाता में वापस कराया है। ननद पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

ननद पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपने ननद पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी ननद ने एक साल पूर्व अश्लील फोटो रिश्तेदार और अन्य लोगों को भेज कर वायरल की थी। जिससे उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर प...