Azamgarh News: साइबर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सेल और महराजगंज थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फ्री में नई फिल्म और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर एपीके लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करता था और बैंक खातों से रकम निकालकर अपने साथियों के साथ बांट लेता था। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 3.5 लाख रुपये की नई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। साइबर सेल और महराजगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान कृष्णा कुमार (28) निवासी नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा, थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- फर्जी कस्टमर केयर बन साइबर ठगी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल, एक आईफोन, कूटरचित आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.