आजमगढ़, अगस्त 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली और बरदह थाने की साइबर सेल की पुलिस ने त्वरित कार्रवाईकरते हुए साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के 27 हजार 892 रुपये वापस कराया है। इनमें शहर कोतवाली पुलिस ने 10 हजार 392 रुपये, बरदह पुलिस ने 2 हजार 500 रुपये और 15 हजार रुपये की साइबर ठगी की धनराशि वापस कराई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी चंद्रभान गुप्ता के खाते से रिश्तेदार बनकर फोन कर 30 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराया था। साइबर टीम ने पूरी धनराशि होल्ड करा दिया था। पीड़ित का 10 हजार 392 रुपये वापस कराया। इसी क्रम में बरदह थाना क्षेत्र के निवासी सार्थक यादव के खाते से 2 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी की हुई पूरी धनराशि वापस करा दिया। बरदह क्षेत्र के ही निवासी पवन यादव के साथ ऑनलाइन गेम खेलते...