आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एमआरएम (मनी रिस्टोरेशन माड्यूल) ऐप ने पुलिस का काम आसान कर दिया है। इसकी मदद से पुलिस साइबर ठगी में होल्ड कराए गए रुपये तीन से सात दिन के भीतर पीड़ित के खाते में वापस कराएगी। इतना ही नहीं, 50 हजार रुपये से कम की धनराशि के लिए कोर्ट का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। अभी पुलिस को ठगी के रुपये वापस कराने में तीन माह से एक साल का समय लग जाता था। साइबर ठगी होने के बाद पहले एक घंटे काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान पुलिस से शिकायत करना बहुत जरूरी होता है। जल्दी सूचना मिलने पर पुलिस रुपये बैंक में होल्ड करा देती है। ठगों के खाते में होल्ड रुपये को पीड़ित के बैंक खाते में रिकवर करना आसान हो जाता है। पहले ठगों के खातों में होल्ड किए रुपये को पीड़ित के खाते में वापस कराने के लिए पुलिस और पीड़ित को क...