आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: मुबारकपुर,संवाददाता। मुबारकपुर गर्ल्स पीजी कॉलेज में सर सैयद-डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके द्वारा शैक्षिक व सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण माध्यम माना और आधुनिक शिक्षा के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने कहा सर सैयद अहमद खान के विचार आज भी प्रासंगित है। वे समाज को शिक्षा,जागरूकता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मास्टर इरफान और डॉ. मरगूब ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सर सैय्यद के शैक्षिक व समाजिक कार्यो को किया गया याद इस मौके पर डा. नायाब दानिश, डॉ. इम्तियाज अह...