Azamgarh News: सर्प दंश से वेल्डर सहित दो की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सर्प दंश से वेल्डर सहित दो लोगों की मौत हो गई। गयासपुर गांव में घर में सफाई कर रही वृद्धा को सर्प ने डस लिया था। इसके साथ ही कोहड़ी बुजुर्ग गांव में बिस्तर पर सोते समय बेल्डर को सांप ने डस लिया था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव निवासी 22 वर्षीय कन्हैया राम वेल्डिंग का काम करता था। वर्तमान में वह मंडलीय अस्पताल में ठेकेदार के साथ फायर सिस्टम लगाने का काम कर रहा था। मंगलवार की शाम को वह घर पहुंचा। भोजन करने के बाद बच्चों के साथ रात में बेड पर सो रहा था। परिजन का कहना है कि रात करीब 12 बजे सर्प ने कमर के पास डस लिया। घटना के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। कन्हैया को लेकर परिजन बिलरियागंज सीएचसी पर पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.