आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गुरुवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक सर्किट हाउस में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया है। इच्छुक दिव्यांग अपनी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल कोर्ट में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों की सुनी समस्याएं, जारी किया दिव्यांगता प्रमाण पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...