आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने सरायमीर और संजरपुर पीएचसी का रविवार को औचक निरीक्षण किए। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी, साफ-सफाई, प्रसव कक्ष और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमीर के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, मरीजों के लिए स्वच्छ और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजरपुर के निरीक्षण के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान फोन किए जाने पर चिकित्सक कुछ ही देर में स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मुख्यमंत्...