Azamgarh News: सरायमीर में एक करोड़ की लागत से बनेगा रैंप फुट ओवरब्रिज
आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित सरायमीर रेलवे स्टेशन पर जल्द रैंप फुट ओवरब्रिज बनेगा। रैंप फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे विभाग ने एक करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। बजट पास होने के बाद विभाग की ओर से अन्य कागजी कार्य पूरे कराए जाएंगे। करीब एक माह बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रैंप फुट ओवरब्रिज के लिए बजट मंजूर सरायमीर रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं। यहां गोदान एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, साबरमती, उत्सर्ग, सरयू-यमुना एक्सप्रेस सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए दिव्यांगों के साथ आम लोगों को पटरी पार कर आना-जाना पड़ता है। कभी-कभी तो लोग दिव्यांगों को गोद में उठाकर कर ले जाते दिखते हैं। रेलवे विभाग की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.