आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर कस्बे में शुक्रवार को दशहरा मेला और दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया गया। दो दर्जन से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के पट एक दिन पूर्व ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। पूजा पंडाल आकर्षक तरीके से सजाए गए थे। रंग-बिरंगी झालरों से पूरा कस्बा जगमगा रहा था। सरायमीर बड़ी महारानीजी चौक समिति, श्री महाकाल ग्रुप सेवा समिति सब्ज़ी मंडी,श्री दुर्गा दल सेवा समिति अंबेडकर चौक गढ़वा, श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति जय भारत संघ रोडवेज, श्री नवयुवक दल ठठेरी बाजार, श्री दुर्...