Azamgarh News: सरायमीर का ऐतिहासिक मेला आज
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे का ऐतिहासिक दशहरा मेला शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बनाए गए भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी पूजा पंडालों के पट एक दिन पूर्व गुरुवार को श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों की रात तक भीड़ लगी रही। पूजा कमेटियों की ओर से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते भव्य पंडाल बनाने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट की गई है। भीड़ में शरारती तत्वों की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कमेटियों की तरफ से वालंटियर्स बनाए गए हैं। मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.