आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित सराफा की दुकान के शटर को तोड़ कर चोर 35 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। चोरों ने दुकान के सामने लगी स्ट्रीट लाइट के तार को काट कर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फहिरा बाजार निवासी पवन कुमार गुप्ता का आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर मकान है। मकान के उपरी तल पर परिवार के लोग रहते हैं। जबकि भूतल पर सराफा की दुकान है। गुरुवार की देर शाम को दुकान बंद हो गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा थाना के सामने ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 28 लाख के आभूषणों की चोरी दुकान के सामने पवन कुमार गुप्ता की कार खड़ी थी। परिवार के लोग दुकान के उपर कमरे में सो रहे थे। र...