आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी कार्यालय में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत एसवीपीएसटीपीजेड की स्थापना विषयक समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एडीएम एफआर राजीव शुक्ला, प्रशासन सिद्धार्थ, सीआरओ संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम ने सरदार पटेल पर ...