आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर,हिन्दुस्तान संवाद। बूढ़नपुर गन्ना समिति परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मेले में किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गन्ना उत्पादन,बीमा और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने किसानों को गन्ना पर्ची, सट्टा, गन्ना सर्वे, भुगतान तथा पर्ची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और भुगतान एवं पर्ची संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।अध्यक्षता करते हुए पूर्व गन्ना चेयरमैन बालमुकुंद सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं...