आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: अतरौलिया,हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब बूथ गठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का जो संकल्प लिया गया था, उसी का परिणाम है कि आज निषाद पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी संगठन के विस्तार का दावा किया।उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और समाज के अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशा...