आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू सिंह और पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ ही आम लोगों की अपेक्षाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...