आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भीरा चौराहे के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। घायल का वाराणसी में उपचार चल रहा है। देवगांव कोतवाली के नगर पंचायत कटघर लालगंज के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी 22 वर्षीय अनूप कुमार अपने मित्र 21 वर्षीय हिमांशु कुमार निवासी गोमाडीह थाना गम्भीरपुर के साथ मंगलवार की रात वाराणसी की ओर से बाइक से लौट रहा था।भीरा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें लालगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में अनूप की मौत हो गई। हिमांशु का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...