आजमगढ़, नवम्बर 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया बाजार के पास तीन दिन पूर्व हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी 40 वर्षीय रामविजय शनिवार की शाम करीब छह बजे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया बाजार गया था। शाम को वह बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। हरैया बाजार के पास ही अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

हिंदी ह...