आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते दूर-दराज से आए वादकारी पूरे दिन परेशान रहे। अधिवक्ता समिति सगड़ी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में आए दिन धारा 144 सहित अन्य मुकदमे को बिना किसी कारण के खारिज कर दिए जा रहे हैं। जिरह में अधिवक्ताओं और वादकारियों की बातों को पूरी तरह से नहीं सुना जा रहा है। जिन मुकदमो में सुनने की आवश्यकता है, उनमें लंबी-लंबी तारीखें लगाई जा रही हैं। इन सब मामलों को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को पुस्तकालय भवन में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि जब तक फाइलों की सुनवाई, कोर्ट सही तरीके से न चलने और मनमाने तरीके से फाइलों को निरस्त करने की कार्यवाही चलेगी तब तक वे एसडीएम न्यायिक...