आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पहली पारी की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किये गए हैं। पहली पारी की परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 13 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा हुई शुरू नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नि...