आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित को निराकरण के लिए निर्देश दिए। क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर गांव निवासी आशा ने घरौनी में गलत नाम दर्ज होने की शिकायत की। प्रेमशीला चौहान ने पूर्व में बने नाली को अगल-बगल के लोगों द्वारा पाट दिए जाने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिसमें राजस्व विभाग के 26, पुलिस के 10, विकास विभाग 04, स्वास्थ्य विभाग 01, बिजली विभाग 03, समाज कल्याण 01 और अन्य 08 सहित कुल 53 शिकायतें आई थीं। यह भी पढ़ें- Farrukh...