आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। संपर्क मार्ग डूब गए हैं। पानी अब गांवों की तरफ तेजी से फैल रहा है। बदरहुआ और डिघिया दोनों गेज पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है और गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। देवारा खास राजा, चक्की हाजीपुर, बांका, बुढ़नपट्टी, साहडीह सोनौरा, देवारा इस्माइलपुर और रोशनगंज सहित कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मानिकपुर, सोनौरा, बेलहिया और उर्दिहा में नावों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नावों की संख्या कम होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। समय...