आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय में गुरुवार की रात रामलीला में राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघन, शंकर-पार्वती व महर्षि विश्वामित्र-गुरु वशिष्ठ की झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जनता इंटर कॉलेज से निकली भव्य झांकी पोस्ट ऑफिस, पुराना चौक, फरहाबाद चौक, सब्जी मंडी तिराहा समेत विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर किया। भगवान राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघन, शंकर-पार्वती व महर्षि विश्वामित्र-गुरु वशिष्ठ की झांकियों को देखने के लिए लोग जुटे रहे और मेले में खरीदारी का लुत्फ उठाया। शोभा यात्रा ऐतिहासिक गुरुद्वारा होते हुए मुख्य चौक पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने रथ रोक कर भगवान राम-लक्ष्मण व अन्य झांकियों के चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद कर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Mathura News: हम रो-रो के कहते है...