आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों, आश्रमों, मंदिरों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गुरुजनों का पूजन कर उनका सम्मान किया गया। विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाने के साथ ही माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मानव कल्याण में हो ज्ञान का प्रयोगगुरुजनों का आशीर्वाद आश्रमों और मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने अपने आध्यात्मिक गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और उनके आशीर्वचन सुने। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, सत्संग और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। नगर के गुरुघाट स्थित श्री राम-जानकी मंदिर और गहजी स्थित मौनी बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व...