Azamgarh News: शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने नहर से तलाश कर शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी 36 वर्षीय प्रमोद राजभर मजदूरी करते थे। मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। वह पानी के तेज बहाव में फंस गए। यह देखकर गांव के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे बाद नहर में उनका शव मिला। उनके दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से पत्नी बीना राजभर सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। परिजनों की सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.