Azamgarh News: शिविर में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूभाव, पल्हना में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रवेश कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि सूरज तिवारी ने मिशन शक्ति के फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं बिना डरे पुलिस की मदद लें। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चर्चा करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, करियर के प्रति गंभीर रहने और जीवन में निडर होकर आगे बढ़ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.