आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। इस दौरान शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता तथा शिक्षामित्रों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा सम्मानजनक भविष्य के लिए संगठित होकर निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए संघर्ष और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान नागेंद्र सिंह, मनीष सिंह, डिंपू सिंह, मनेंद्र सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, रामलखन, शब्बीर, मदन यादव, गिरीशचंद्र याद...