आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। शहर के शिब्ली पीजी कॉलेज, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और अग्रसेन इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक डीपी मौर्य ने ध्वजारोहण किया。 यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ग्रामीण अंचलों में भी शान से लहराया तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए रौनापार के वर्मा श्यामदुलारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम...