आजमगढ़, सितम्बर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय भोरमऊ, फूलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया।डीएम ने विद्यालय की दीवारों पर चस्पा की गईं कविता और कहानियों को बच्चों से पढ़वाया। उनसे संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी समझ एवं ज्ञान का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने बच्चों को शिक्षकों के महत्व तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Jahanaba...