आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ में शनिवार को पंख पोर्टल के तहत शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्राओं की शैक्षिक प्रगति और उनके भविष्य को लेकर अभिभावकों से संवाद किया गया।शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति,अधिगम स्तर में हुई प्रगति,कैरियर के प्रति उनकी रुचि और व्यवहार के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं की पाठ्येतर गतिविधियों में भागीदारी और उनकी प्रतिभा के बारे में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्राओं के लिए उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों,संबंधित पाठ्यक्रमों और आर्थिक सहायता और छात्रवृत्ति आदि के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिक्षक-अभिभावक परिषद का गठन प्रधानाचार्या डॉक्टर चंदा सिंह ने कहा कि शिक्षक और अ...